नमस्ते दोस्तों आज की इस पोस्ट Facts about Giraffe in Hindi में आप जिराफ़ के बारे में बहुत सी नई बातें तथा रोचक तथ्य जानेगे जिराफ़ एक बहुत ही दिलचस्प जानवर है इसके बारे में बहुत सी अनोखी बातें है जी की आपको इस लेख में जानने को मिल जाएंगी
जिराफ़ के बारे में हैरान कर देने वाले तथ्य –
1- क्या आप जानते है की एक दिन में जिराफ़ 38 लीटर पानी पी सकता है
2- जिराफ़ का बच्चा जब पैदा होता है तो पैदा होने के एक घंटे बाद ही वो चलने लगता है
3- जिराफ़ के बारे में एक हैरान कर देने वाला तथ्य ये भी है की उसका दिल 11 किलो का होता है
4- आपको जानकार हैरानी होगी की दुनिया के सभी स्तनधारी जीवों में से जिराफ़ की पुंछ सबसे लंबी है जो की 8 फुट की होती है
5- ये तथ्य आपको हैरान कर देगा की जिराफ़ के शरीर पर बने धबे और धारिया भी इंसानों के फिंगगर्प्रिन्ट की तरह अलग अलग होती है
6- आपको यकीन नहीं होगा की जिराफ़ घोड़े की रफ्तार से भी दौड़ सकता है जी हाँ दोस्तों एक जिराफ़ 35 मिल प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है
7- यदि आपको दो जिराफ़ आपस में गार्डन रगड़ते दिखे तो इसका मतलब है वो आपस में मुकाबला कर रहे है जिसे Necking कहते है
8- एक खास बात जिरफ की ये भी है की वो पेड़ और पौधों से भी पानी प्राप्त कर सकते है
9- क्या आप जानते है की जिराफ़ धीमी आवाज में फुसफुसाते है जिसे इंसान नहीं सुन सकते
10- आपको शायद पता नहीं होगा की जिराफ़ तैर नहीं सकता इसका कारण उनकी लंबी टाँगे होती है
Information about Giraffe in Hindi –
11- जिराफ़ के टावर की तरह ऊंचे होने के कारण इनके समूह को भी टॉवर कहा जाता है
12- आपको जानकार हैरानी होगी की जिराफ़ का हिंदी में कोई भी नाम नहीं है इसका कारण यह की भारत में जिराफ़ नहीं पाए जाते
13- क्या आप जानते है की जिराफ़ को प्राचीन मिस्र की कला में महान शक्ति और ताकत के प्रतीक के रूप में चित्रित किया गया है
14- आपको शायद पता न हो की युगांडा के एक शहर Bunganda में जिराफ़ की त्वचा को जलाकर उससे निकलने वाले धुएं से नकसीर का इलाज़ किया जाता था
15- पैदा होते समय एक जिराफ़ अपनी माँ के शरीर से अलग होकर 5 फिट की उचाई से गिरता है फिर भी उसे कोई चोट नहीं लगती
16- जंगलों में रहने वाले जिराफ़ की उम्र लगभग 25 साल होती है लेकिन पालतू जिराफ़ की उम्र इससे अधिक हो सकती है
17- जब जिराफ़ पैदा होता है तब उसकी लंबाई 6 फीट होती है और बड़े होने पर नर जिराफ़ की लंबाई 18 फीट और मादा जिराफ़ की लंबाई 14 फीट तक हो सकती है
18- क्या आप जानते है की जिराफ़ 24 घंटों में से सिर्फ 5 से 30 मिनट में अपनी नींद पूरी कर लेते है इसके अलावा कई बार वो 1 से 2 मिनट की झपकी भी ले लेते है
19- जिराफ़ के बारे में एक तथ्य ये भी है की नर जिराफ तथा मादा जिराफ एक ही पेड़ के अलग-अलग हिस्सों को खाते है जिस कारण उन के बीच खाने को लेकर कभी लड़ाई नही होती
20- आपको जानकार हैरानी होगी की जिराफ़ चिल्ला नहीं सकते
Also Read this – Facts about Camel in Hindi
Giraffe information in Hindi –
21- जिराफ़ को शांत रहना पसंद होता है
22- क्या आपको पता है की एक जिराफ़ के पैर एक साइज़ 12 इंच या 1 फुट तक का हो सकता है
23- अफ्रीका के मोज़ाम्बीक (Mozambique) देश में जिराफ़ की संख्या अधिक पाई जाती है इसलिए उन जंगलों में बिजली की तारों को कम से कम 12 मीटर ऊँचा रखा गया है
24- जिराफ़ की गार्डन की तरह उसकी जीब भी बहुत लंबी होती है जिसकी लंबाई 21 इंच होती है
25- आपको बता दे की एक सवस्थ जिराफ़ के आंतों की लंबाई 70 मीटर से ज्यादा होती है
26- क्या आप जानते है की जिराफ़ दुनिया में पाए जाने वाले जानवरों में से दिन में कम नींद लेने वाले जानवरों में गिना जाता है
27- दुनिया में पाए जाने आली सभी जानवरों की तुलना में जिराफ़ की गर्दन सबसे लंबी है
28- जिराफ़ का वैज्ञानिक नाम ‘कैमलोपार्डालिस’ (Camelopardalis) होता है इस नाम के पीछे का कारण इसके ऊँट जैसे मुँह और ऊँचाई तथा तेंदुए जैसी धब्बों वाली त्वचा है
29- क्या आप जानते है की दुनिया में जिराफ़ की 9 प्रजातिया पाई जाती है जो की अपने रंग,त्वचा तथा निवास स्थान के अनुसार अलग अलग होती है
30- एक बार में मादा जिराफ़ एक ही बच्चे को जन्म देती है लेकिन कभी कभी ये जुड़वा बच्चे को भी जन्म देती है लेकिन ऐसा बहुत कम होता है
About Giraffe in Hindi –
31- जिराफ़ का ब्लड प्रेशर इंसानों से दो गुना होता है जो की 280/180 mm Hg है
32- जिराफ़ जब दौड़ता है तब उसके दिल की धड़कन 170 beats प्रति मिनट हो जाती है लेकिन आमतोर पर उसका दिल 30 से 90 beats प्रति मिनट तक धड़कता है
33- अफ्रीका के सात देशों में शिकार और अन्य कई कारणों के कारण जिराफ़ बिलुप्त हो चुके है
34- आपको जानकार हैरानी होगी की संभोग से पहले मादा जिराफ़ नर जिराफ़ के मुंह पर पेशाब करती है
35- 50अपने जन्म के 6 महीने के अंदर ही 50% जिराफ़ तेंदुए और जंगली कुत्ते जैसे जानवरों का शिकार बन जाते है
36- जिराफ़ को अपनी लंबाई के कारण झुककर पानी पीने के लिए अपनी टाँगे फैलानी पड़ती है
37- क्या आप जानते है इंसानों की तरह जिराफ़ के भी 32 दांत होते है
38- मादा जिराफ़ का गर्भकाल का समय लगभग 15 महीने यानि 400 से 460 दिन तक हो सकता है
39- जिराफ़ अपनी जीब से अपने कान साफ करते है
40- आपको हैरानी होगी ये जानकार की जिराफ़ का दिल एक मिनट में 60 लीटर खून पम्प कर देता है
FAQ about Giraffe –
उत्तर – जिराफ़ पेड़ों की हरी पत्तियां, फूल और कभी-कभी फल भी खाते हैं। बबूल की पत्तियां इनकी पसंदीदा आहार में से एक है ये घास बहुत कम खाते है
उत्तर – 25 साल
उत्तर – कैमलोपार्डालिस’ (Camelopardalis)
Conclusion –
आशा करते है दोस्तों की आपको हमारी ये पोस्ट Facts about Giraffe in Hindi पसंद आई होगी और आपको जिराफ़ के बारे में बहुत सी नई बातें पता चल गई होंगी यदि आप हमसे कुछ और पूछना चाहते है तो कमेन्ट में पुच्छ सकते है